12:42 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

खेत से आवारा गोवंश हाॅकने को लेकर झगड़े में युवक पर फायर करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

।*********/ उझानी बदांयू 8 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनईया के मझरा फकीराबाद निवासी सत्यवीर पुत्र कल्लू ने गांव के ही करन सिंह पुत्र चिरोंजी पर अपने चचेरे भाई जीतू पुत्र चतुरी पर खेत से आवारा गोवंशीय पशुओं को भगाने को लेकर हुई कहा-सुनी में जान से मारने की मंशा से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 6 मार्च को रात जीतू खेत से पशुओं को भगाने गया वहां करनसिंह से झगड़ा हो गया ,इसी बात कै लेकर करन सिंह ने तमंचे से फायर झोंक दिया वह तो गनीमत रही कि जीतू झुक गया व फायर बग़ल से निकल गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास खेतों से अन्य लोगों के आने पर करन सिंह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई राजेन्द्र सिंह को सोंप दी है।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस