सहसवान में बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं एसडीओ अभिषेक ऋषि ने किया।
अभियान के दौरान 60 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
20 बिजली बिलों में त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल संशोधित किया गया।
अभियान में लगभग 3 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। एसडीओ अभिषेक ऋषि ने बताया
यह अभियान बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली में तेजी लाने और उपभोक्ताओं को सही बिलिंग सुनिश्चित करने के लिए चलाया रहा है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
एसडीओ ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बिलों की नियमित जांच करने की अपील की है।
इस प्रकार के अभियान से एक और बात सामने आती है कि बिजली विभाग अपने कार्य के प्रति कितना सतर्क है।इस मौके पर जेई रजनीश चंद्र,सुनील यादव, रूमान फैजान,जितेंद्र,मुबारक अली, पप्पन,रहमान,आदि मोजूद रहे।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







