5:36 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

राजीव सक्सेना
नरैनी बदायूं-सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा सीसीटीवी केमरों की निगरानी में निष्पक्ष, नक़लविहीन तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।परीक्षा से पूर्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर नीरज चौहान,विपलव भारती,रामौतार मौर्य,द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी।परीक्षा प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार प्रथम पाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 36 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
केन्द्र व्यवस्थापक डॉ नरेश चन्द ने कहा की शासन की मंशारूप नक़लमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा की परीक्षा की निष्पक्षता बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केन्द्र पर बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक अफजाल खान,स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामसमुझ वर्मा सहकारिता विभाग,कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्वनी शर्मा आदि ड्यूटी पर रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा सहित केन्द्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस