महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप-प्रधानाचार्य अशोक शर्मा के निर्देशानुसार ‘इंग्लिश कोर’ एवं ‘हैप्पी क्लास’ विषय पर संयुक्त रूप से ‘क्षमता निर्माण’ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यापक कमल किशोर ने सीबीएसई के माध्यम से महोदया आशा कुमार द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर अंग्रेजी भाषा का महत्व बताया तथा अंग्रेजी भाषा क्या है?


उन्होंने कहा अंग्रेजी भाषा दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है, तथा यह दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली भाषा है एवं अंग्रेजी भाषा का उच्चारण बहुत ही सटीकता के साथ करना चाहिए। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका अविनाश कौर साहनी एवं रंजना रानी ने सीबीएसई के माध्यम से डॉ सुमन तोमर द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर ‘हैप्पी क्लास’ विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में अविनाश कौर साहनी द्वारा बताया गया कि कक्षा का वातावरण स्वस्थ एवं खुशहाल होना चाहिए तथा गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करना चाहिए इसी के साथ उन्होंने अध्यापकों के मध्य एक गतिविधि भी करवाई तथा सभी अध्यापकगणों को सकारात्मकता का सुझाव दिया।


इस बीच रंजना रानी के द्वारा बताया गया कि कक्षा में प्रवेश करने से पहले सर्वप्रथम अध्यापक को खुश होना अति आवश्यक है, अगर अध्यापक खुशहाल होगा तो वह अपने शिक्षण को भी और अधिक सुगम बना सकता है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
