4:14 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में बुधवार को इंटर की इतिहास विषय की परीक्षा सीसीटीवी केमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई

बिसौली। क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर इतिहास विषय की परीक्षा सीसीटीवी केमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। केन्द्र पर द्वितीय पाली में इतिहास विषय में मात्र दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, दोनों ही परीक्षा में उपस्थित हुए । इन दोनों छात्रों की परीक्षा कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास, परीक्षा इंचार्ज हरदीप सिंह , बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक राम विलास , स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदेश कुमार अवर अभियन्ता सिंचाई विभाग , दो कक्ष निरीक्षक, तीन आंतरिक सचल दल, एक अवमोचक, एक कम्प्यूटर ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा पुलिस कर्मी सहित दर्जन भर से अधिक परीक्षाकर्मी ड्यूटी पर रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.