1:26 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-9 के विद्यार्थियों के लिए ‘राजकीय संग्रहालय’ मथुरा के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-9 के विद्यार्थियों के लिए ‘राजकीय संग्रहालय’ मथुरा के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-9 के विद्यार्थियों हेतु ‘राजकीय संग्रहालय’ मथुरा के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने ‘राजकीय संग्रहालय’ में पहुँचकर सिंधु घाटी सभ्यता के विषय में महŸवपूर्ण जानकारी अर्जित की। विद्यार्थियों ने वहाँ कुषाण सम्राट, कनिष्क एवं पूर्ववर्ती शासक की मूर्तियाँ देखीं और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहाँ प्राचीन सभ्यता मौर्या, चोला, गुप्ता साम्राज्य, कुषाण वंश एवं गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित जानकारी भी अर्जित की और उनसे जुड़े हुए विशेष तथ्यों के बारे में भी जाना। इसके अलावा वहाँ से प्राप्त अवशेषों के साथ-साथ उस काल के लोगों द्वारा दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएँ, धातुएँ एवं सजावट का सामान भी देखा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारा सतत् प्रयास रहता है कि विद्यार्थी जो ज्ञान कक्षा में पुस्तकों द्वारा प्राप्त कर रहे हैं उसे वे प्रत्यक्ष अनुभव के द्वारा भी सीखें ताकि ऐसा ज्ञान उनके मनो-मस्तिष्क पर एक अमिट छाप छोड़ सके और वह उनके लिए अविस्मरणीय एवं अधिक प्रभावशाली हो। विद्यार्थियों को अपने इतिहास के विषय में जानकारी के साथ-साथ उसका प्रत्यक्ष ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है जोकि इतिहास के बारे में उनके ज्ञान की पुष्टि भी करता है। अतः इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम ऐसे शैक्षिक भ्रमणों का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस