5:59 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

गौ सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा- हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय- रचना शंखधर

गौ सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा
हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना गया है. कहा जाता है कि बड़े से बड़े कष्ट सिर्फ गौमाता के पूजन से कट जाते हैं क्योंकि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना गया है, गौमाता की सेवा का जिक्र सिर्फ शास्त्रों में ही नहीं है, बल्कि द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने भी गाय के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है और लोगों को गाय की सेवा करने का संदेश दिया है। आज ईश्वर धाम कॉलोनी में एक गाय सुबह से बैठी थी । उसको रोटी देने पर ज्ञात हुआ कि वह उठ नहीं पा रही हैं। कॉलोनी वासियों द्वारा इसकी सूचना जिला संयोजिका मातृशक्ति

जी को देने पर अति शीघ्र सहायता करने का आश्वासन दिया और तुरन्त गौ सेवक राहुल ठाकुर तथा राजन भाई को मौके पर भेजा । उनके द्वारा गाय का परीक्षण किया गया। परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि गाय माता के पीछे के पैर में तकलीफ हैं जिससे वह चलने में असमर्थ हैं। गौ सेवा के लिए प्रतिबद्ध राहुल तथा राजन भाई द्वारा तुरंत रचना जी की मदद से उस गाय को गौशाला में भिजवाया गया जिससे गौ माता के इलाज की व्यवस्था की जा सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.