1:45 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने भवन मंदिर में कराया सुंदरकांड का पाठ

भक्तों ने भवन मंदिर में कराया सुंदरकांड का पाठ

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को श्री महाकाल बाबा सेवा समिति बिल्सी के तत्वावधान में हनुमान बाबा का भव्य श्रृंगार कर सुंदरकांड का पाठ कराया गया। जिसमें सुंदर-सुंदर भजनों के साथ संगीतमय पाठ किया गया। जिसमें नगर की महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां पर सबसे पहले पंडित मुकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कराया गया। उसके बाद मंदिर के सभी देवी देवताओं को श्रद्धा पूर्वक ध्यान कर चरण वंदना की। फिर पाठ का आयोजन शुरु किया गया। बाद में आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस