12:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

सीएमओ ने फीता काटकर इनाया हॉस्पिटल का किया शुभारंभ एक छत के नीचे 24 घंटे मिलेंगी सभी सुविधाएं

बदायूं। शहर के लालपुल स्थित मवेशी हॉस्पिटल के सामने इनाया हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर का बदायूं एवं सीतापुर के सीएमओ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
बदायूं शहर के लालपुल स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय के सामने इनाया हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिस्ट एंड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा एवं सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के मौके पर सीएमओ श्री मिश्रा ने कहा कि आम जनमानस को एक छत के नीचे सभी बीमारियों का इलाज देना बहुत अच्छी पहल है। इस दौरान सीएमओ हरपाल सिंह ने कहा कि हमने भी बदायूं रहकर काफी समय स्वास्थ्य सेवाएं दी है, ये बड़े हर्ष की बात है आज बदायूं में एक ही छत के नीचे सभी बीमारी का इलाज़ संभव हो गया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय पुरुष के सीएमएस डॉ कप्तान सिंह,व इनाया अस्पताल के मालिक हाजी अलताफ हुसैन इनाया हॉस्पिटल के डॉ.मो रिजवान, डॉ सुमित कुमार वैश्य एवं डॉ रिज़वाना व हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाब हुसैन उर्फ आशू समेत अस्पताल के समस्त डॉक्टर व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.