सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा में एक ही परिवार में दो पक्षों के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर हिंसक रूप ले लिया रोहन पुत्र कल्लू और चिरौंजी के परिवार के बीच शुरुआत में एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाएं कुछ लोगों ने छत पर चढ़कर ईट पत्थर भी बरसाए इस हिंसक झड़प में दो पक्षों की महिलाएं और पुरुष मिलाकर आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया सहसवान कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाब जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी
/रविशंकर



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






