4:17 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कछला में पेड से टकराया बदरपुर लदा ट्रक, बडा हादसा टला

। *****कछला बदायूं 21 फरवरी।
बीती रात मथुरा बरेली हाइवे मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने कछला चौराहे पर तड़के एक दस टायरा बदरपुर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ना गिरी वर्ना बडा हादसा होता। बताते हैं कि ट्रक बदरपुर लेकर लालकुंआ की तरफ से कासगंज की तरफ जा रहा था। शुक्रवार सुबह ट्रक रोड के किनारे खड़े पाखड़ के पेड से जा टकराया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई जबकि पेड़ के पास में ही एक दुकान में कुंवरपाल सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में चार बजे के लगभग एक धमाका हुआ तो वह डर गये उन्होंने सोचा कि दुकान में कोई वाहन टकरा गया है। ट्रक जहां टकराया वहीं पर ऊपर से ग्यारह हजार बोल्ट की बिधुत लाइन भी गुजर रही थी। परन्तु उस समय बिजली के न होने के  कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।——————– संजय कश्यप कछला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.