12:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद बाटा

भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद बाटा

बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती सोमवार की रात भगवान महाकाल का भक्तों ने भव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए लोगो का तांता लगा रहा। श्रृंगार सेवा करने वाले मोहल्ला संख्या पांच निवासी चंद्रपाल वाष्र्णेय, लव वाष्र्णेय, कुश वाष्र्णेय को समिति के पदाधिकारियों द्वारा महाकाल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बाबा के भक्तों ने भी महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.