4:14 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

आचार्य संजीव रूप का दिल्ली में हुआ सम्मान

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज के समाज सुधारक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप दिल्ली में विकासपुरी स्थित आर्य समाज द्वारा सम्मानित किए गए ! आर्य समाज के अधिकारियों ने आचार्य संजीव रूप को सम्मानित किया ! इस अवसर पर सार्वदेशिक सभा के अधिकारी तथा आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान धर्मपाल शास्त्री महामंत्री विनय आर्य अंतरराष्ट्रीय विद्वान चंद्रशेखर शास्त्री तथा दिल्ली प्रदेश की अनेक आर्य समाजों के अधिकारी मौजूद रहे !महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में आचार्य संजीव रूप को यह सम्मान महर्षि दयानंद तथा आर्य समाज के लिए विशेष योगदान तहसील बिल्सी जनपद बदायूं में करने हेतु दिया गया !

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.