4:51 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु

सहसवान: एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी श्यामलाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री बबीता की शादी अप्रैल 2023 में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला
अकबराबाद निवासी किशन के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद गर्भवती होने पर वह पति के साथ गुड़गांव में रह रही थी। 15 फरवरी को बबीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप लगाया कि मृतका का पति किशन उसे सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए ले गया। जब स्थिति गंभीर हो गई, तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर डाo राशिद अली खान बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.