12:19 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिसौली। तहसील स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने 48 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें मात्र चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग रामपाल पुत्र बीरबल एवं तुलाराम पुत्र राम भरोसे ग्राम करनपुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए गुहार लगाई। ग्राम अहरौली निवासी जितेंद्र पुत्र बाबू सिंह ने गांव में सफाई के लिए कर्मठ सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने की गुहार लगाई। एसडीएम राशि कृष्णा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए की शिकायतों का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने कहा शिकायतकर्ता को बेवजह परेशान न किया जाए। इस दौरान एसपी देहात के.के. सरोज, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव, बीडीओ मुनव्वर खान, वन क्षेत्राधिकारी मनोज यादव, एसडीओ मेराज अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.