11:29 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने कराया श्याम बाबा का संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु

भक्तों ने कराया श्याम बाबा का संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु

बिल्सी। बृहस्पतिवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी में स्थित श्याम भवन पर भक्तों ने श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन कराया। यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। यहां विभिन्न व्यंजनों से भोग लगाकर बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा बाबा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। बाबा के गीतों की धुनों पर यहां श्रद्धालु जमकर झूमे। देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अमन राजपूत, शिखर राजपूज, रजत कुमार, गौरव देवल, कौशव देवल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस