फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित बांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14-02-2025 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/ 25 धारा 115(2)/ 352 / 351(2) BNS में वांछित चल रहे बाल अपचारी किशोर को मय एक तमंचा देसी 315 बोर व एक कारतूस जिंदा 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 9/25 (2) आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए बाल अपचारी किशोर को मान्य न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड बदायूं के समक्ष पेश किया गया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
