1:45 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू पतझड़ का मौसम शुरू, धूल के गुबार ने बढ़ाई परेशानी

बदांयू पतझड़ का मौसम शुरू, धूल के गुबार ने बढ़ाई परेशानी। ****** उझानी बदायूं 14 फरवरी। बदांयू सहित यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार रात शुरू हुई तेज हवा के बाद, बृहस्पतिवार को धूप भी बहुत कम असरदार नजर आई है। इस बदलाव के साथ ही पतझड़ की शुरूआत हो गई है। पतझड़ शुरू होने से शहर में धूल का गुबार उड़ने लगा है। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पडा। मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13.2 रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 12.9 पर पहुंच गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार से लेकर आने वाले दो दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलेगी। इससे दिन के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि 16 से 20 फरवरी के बीच फिर पछुआ की रफ्तार थमेगी और दिन का पारा चढ़ेगा।————————- राजेश वार्ष्णेय एमक।

विज्ञापन एक्सप्रेस