विधायक हरीश ने बधौली में किया सड़क का उद्घाटन
बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बीती बुधवार की शाम विधानसभा क्षेत्र के गांव हैवतपुर ग्राम पंचायत का मजरा बधौली में विधायक निधि योजना से करीब दस लाख रुपए से बनी सीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य करती है, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि जिस गांव में सीसी सड़क की आवश्यकता है वहां शीघ्र सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर अंबियापुर के मंडलाध्यक्ष राहुल देव शाक्य, वीरपाल सिंह, कल्लू सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
