जर्जर छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मलबे में दबकर मौत
बिल्सी के गांव उलैया में बुधवार को हुआ हादसा
बिल्सी। अचानक मकान का जर्जर छज्जा गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक राजमिस्त्री की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा थाना क्षेत्र के गांव उलैया में बुधवार की सुबह को हुआ है।
गांव निवासी तसब्बर बेग के एक मकान का काम चल रहा थी। जहां गांव निवासी राजबहादुर (45) पुत्र गोकिलराम मकान में राजमिस्त्री का काम रहा था। उसके साथ कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे इसी दौरान अचानक से मकान का जर्जर छज्जा धराशाई होकर गिर गया और उसके मलवे में राजमिस्त्री राजबहादुर दब गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं मजदूर तुरंत दौड़े और उन्होंने मलवे में दबे राजबहादुर को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही उनके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल हुए राजबहादुर को इलाज के लिए पहले राजकीय मेडीकल कालेज के लिए ले गए। जहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोग उन्हे अलीगढ़ के लिए ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनका उपचार करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद राजबहादुर को वापस बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होनें इलाज के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और उसने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। राजमिस्त्री की मौत से उसके परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
