12:46 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने की गन्ना विभाग के कार्यों की समीक्षा

बदायूँ: 10 फरवरी। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में गन्ना विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराने के लिए कहा। उन्होंने चीनी मिलों के अधिकारियों से कहा कि जो लक्ष्य है उसको पूर्ण किया जाए। वहीं उन्होंने यदु शुगर मिल के प्रबंधक से कहा कि वह कार्य में सुधार करते हुए गन्ना मूल्य भुगतान समय से करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यदु शुगर मिल के प्रबंधक से तत्काल गन्ना भुगतान का शेड्यूल बनाकर उपलब्ध कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने यदु शुगर मिल के प्रबंधक से कहा कि वह 15 फरवरी तक मिल में एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि किसानांे से ज्यादा करदा काटने की शिकायत ना आए। उन्होंने क्रय केन्द्रों आदि का निरीक्षण बढ़ाने के लिए कहा।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि शेखूपुर किसान सहकारी मिल शेखूपुर द्वारा 28 दिसंबर 2024 तक का तथा यदु शुगर मिल द्वारा 02 दिसंबर 2024 तक का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद से 07 चीनी मीलें किसानों का गन्ना लेती है, जिसमें से दो जनपद में है शेष समीपवर्ती जनपदों में स्थापित हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, दी किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गुलशन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.