11:39 am Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर- भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, आतिशवाजी छोड़कर खुशी जताई

इस्लामनगर : देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, आतिशवाजी छोड़कर खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भारती जनता पार्टी जिन्दाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, मुख्य मंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ जिन्दाबाद के नारे लगा कर हर्षोल्लास के साथ खुशी जताई। इस दौरान संजीव पहलवान, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, शरद बजाज, जय कुमार, अंकित वार्ष्णेय, राजीव गुप्ता, अनुराग सिंह, कांता प्रसाद, धर्मेंद्र राठी, डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
jay kumar

विज्ञापन एक्सप्रेस