गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एन0एस0एस0 के “सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन” गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 07/02/2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के “सात दिवसीय विशेष शिविर” का दूसरा दिन आयोजित किया गया। शिविर के दूसरे दिन की शुरूवात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा व आज के मुख्य वक्ता डॉ. रवि भूषण पाठक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
इस सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की थीम “युवाओं में मतदान जागरुकता” रखी गई थी, जिसके तहत मुख्य वक्ता ने स्वयं सेविकाओं को मतदान जागरुकता के विभिन्न स्तर पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की हमें केवल मतदान के समय ही नहीं बल्कि हर समय ही सतर्क और जागरूक होना चाहिए। उन्होंने मतदान से सम्बंधित कई छोटे छोटे बिंदुओं को बहुत बारीकी से छात्राओं के समक्ष स्पष्ट किया। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को यह भी समझाने का प्रयास किया कि एक अच्छा नेता कैसा होना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मतदान की कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुछ स्वयंसेविकाओं वेदान्शी पटेल, अमन, महविश ने भी मतदान से संबंधित अपने-अपने विचार प्रकट किये। प्राचार्या जी ने भी छात्राओं को मताधिकार से संबंधित कुछ अन्य बातें बताते हुए आज के मुख्य वक्ता को धन्यवाद दिया।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन एन0एस0एस0 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा और अवनिशा वर्मा (कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी) के द्वारा संपन्न कराया गया। शिविर के दूसरे दिन “मतदान जागरुकता” थीम पर विद्यार्थियों के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर कालेज की समस्त प्राध्यापिकाओं ने अपनी उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






