चौरी-चौरा क्रांति (4 फरवरी)
चौरी-चौरा, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास का एक कस्बा था (वर्तमान में तहसील है) जहाँ 4 फरवरी, 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमें छुपे हुए सभी 22 पुलिस कर्मचारी जिन्दा जल के मर गए थे। इस घटना को चौरी-चौरा क्रांति (Chauri Chaura Revolt) के नाम से जाना जाता है। चौरी-चौरा की इस घटना के अभियुक्तों का मुकदमा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने लड़ा और उन्हें बचा लेना उनकी एक बड़ी सफलता थी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

