डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बदायूं के जाने-माने बौद्ध माह उपासक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.क्रांति कुमार अमृतसर पंजाब में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने के विरोध में एक दिवसीय अनशन पर बैठे।
अनशन स्थल पर मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा। भारतीय समाज में बहुजन महापुरुषों के अपमान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारत को एक जनवादी , लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले। देश के संविधान के निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भी आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। बाबा साहब ऐसे महापुरुष है जिन्होंने देश के दबे कुचले लोगों को अधिकारों के बारे में बताया। देश को बराबरी, समता और बंधुत्व के रास्ते पर चलने की बात की। दलितों, पिछड़ों,महिलाओं,मेहनतकशों सहित सभी के लिए समानता की बात की। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा के साथ ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाएं देश में बढ़ रही नफरत की राजनीति का ही नतीजा हैं। समाज में सहिष्णुता लगातार काम हो रही है। राजनीतिक संरक्षण में अपराधी और अराजक प्रवृति के लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बौद्ध मठों,अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों,महापुरुषों की मूर्तियों पर हमले हो रहे हैं। देश में जो लोग भी न्याय प्रिय हैं, लोकतंत्र और समानता पर विश्वास करने वाले हैं,जनता के हितैषी हैं वे ऐसी घटनाओं को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस घटना के बाद पूरे देश के न्यायप्रिय लोकतांत्रिक लोगों और बाबा साहब के चाहने बालों में आक्रोश हैं। सभी इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना की कड़ी निन्दा करते हैं। इसी आक्रोश को व्यक्त करने और अपराधी को कठोर सजा दिलाने के लिए बदायूं में डा क्रांति कुमार अनशन पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बैठे हैं। उन्हें शहर के तमाम न्यायप्रिय संगठनों और लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज पूरे दिन उनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। उन्हें समर्थन देने बालों में अधिवक्ता संघ से अवधेश गौतम एडवोकेट, पवन गौतम एडवोकेट,भीम आर्मी से प्रताप सिंह एडवोकेट,क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से डा सतीश, बसपा जिला अध्यक्ष रक्ष पाल सिंह निमेष,जनहित सत्याग्रह मोर्चा से चरन सिंह यादव, शर्मिला रानी,विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर संजय सागर,बाबूजी बृजपाल सिंह,सविता अंबेडकर , एस सी,एस टी शिक्षक संघ के हरीश दिनकर,भारतीय बौद्ध महासभा उ०प्र० पंजीकृत श्र०राधेलाल बौद्ध,अधिवक्ता चिरंजी लाल,आर.पी त्यागी ,राजीव कुमार, श्रद्धेया मधुबाला व श्रद्धेया विनोद कुमारी,श्रद्धेया फूलबानो,श्रद्धेया संजीदा श्रद्धेय सूरजपाल,श्रद्धेय अनूप सिंह आदि ने पार्क पर पहुंच कर डॉ. क्रांति कुमार का हौसला अफजाई की।
लगभग शाम 4 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं को सौंपा गया। अंत में 5 बजे अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ साथी उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के प्रत्याशी एड गुरदयाल भारती ने जूस पिलाकर शान को तुड़वाया। डा. क्रांति कुमार ने कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो दोबारा संघर्ष किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
