9:57 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

जीडी गोयंका स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उझानी बदांयू 26 जनवरी।

आज जीडी गोयंका स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। स्कूल के संस्थापक प्रदीप चंद्र गोयल, प्रबंधक शुभम गोयल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत के द्वारा अपने भारत के गौरव को दर्शाया, छात्र – छात्राओं ने नृत्य के द्वारा कदम से कदम मिलाकर चलने का संदेश दिया। शुरुआत सूर्य नमस्कार के द्वारा विविधता में एकता का संदेश देकर किया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संस्थापक प्रदीप गोयल एवं निर्देशिका आभा गोयल विद्यालय के प्रबंधक शुभम गोयल, प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने अपने संदेश में छात्रों को गणतंत्र के महत्व और संविधान के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस