उझानी बदांयू 26 जनवरी। द गंगा एकेडमी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती कीर्ति आहूजा और श्री कृष्ण भल्ला ने ध्वजारोहण करके की। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्रों को इस ऐतिहासिक दिन का महत्व समझाया।
राष्ट्रीय गान के बाद स्कूल परिसर से एक भव्य परेड निकाली गई, जो नगर पंचायत तक पहुंची। नगर पंचायत कछला के चेयरमैन जगदीश ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मिठाइयां वितरित कीं ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

