उसावां पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25-01-2025 को थाना उसावां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त उदयपाल पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम उदैया नगला,थाना उसावा जनपद बदायूं को मय एक अदद देशी रायफल डबल बैरल 315 बोर नाजायज मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 014/2025 धारा 3/25 (1-B)(a)A Act पंजीकृत कर अभियुक्त उदयपाल उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






