1:05 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

नेहरू युवा केंद्र बदायूं के तत्वधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं , के तत्वधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर श्री विकास यादव, रविन्द्र पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई तथा बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपना वोट अवश्य देना चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र हमेशा एक सशक्त लोकतंत्र बना रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य श्री राहुल कुमार , शिक्षक उत्पल मिश्रा ,अनिल द्विवेदी ,पूर्णिमा गौड़,अजय पाल सिंह, ललित सिंह, योगेंद्र कुमार, सुनील कुमार भास्कर, सुधीर यादव ,ऋतु दीक्षित, फिरदौस बी,डॉ निधि रस्तोगी, वीरेंद्र सिंह,प्रेमपाल शर्मा तथा नेहरू युवा केंद्र बदायूं से राहुल यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राहुल कुमार ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.