9:41 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

घरों पर दीप जलाकर एवं मंदिरों में पूजा पाठ करके प्रसाद वितरण किया

भारत की अद्भुत श्रद्धा, अटूट विश्वास और अतुल्य निष्ठा एवं सदियों के त्याग, तपस्या और असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम लला जी के विराजमान होने अर्थात प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर उसावा में नगर वासियों ने अपने घरों पर दीप जलाकर एवं मंदिरों में पूजा पाठ करके प्रसाद वितरण किया इसी क्रम में नगर के बाबा लक्कड़ दास मंदिर पर एवं राधा कृष्ण चौक स्थित मंदिर पर शिव मंदिर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण के समय पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, एबीवीपी के नगर मंत्री यश गुप्ता, करण गुप्ता, दक्ष गुप्ता ,अर्जुन सिंह, विकास यादव, अंकित गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, अनुज गुप्ता, राहुल सिंह, भूरे, नैतिक गुप्ता, अंशु गुप्ता, देव गुप्ता लोग मौजूद रहे।
रिपोटर – ऋषभ गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस