12:47 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बार के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी कल लेगें शपथ

बार के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी कल लेगें शपथ

बिल्सी। पिछले दिनों संपन्न हुए तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के बाद बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को तहसील बार के सभागार में शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को तहसील बार एसोसियेशन के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार सिंह और सचिव पद पर बागीश बाबू माहेश्वरी को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा बार के उपाध्यक्ष पद हेमेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोमपाल सिंह, सहसचिव पद पर विपिन कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर श्रीराम और कोषाध्यक्ष पद पर देवसिंह, ऑडिटर पद पर संदीप कुमार सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। कल 23 जनवरी को बार के सभागार में सभी पदाधिकारियों को 11 बजे आयोजित शपत समारोह में सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.