2:43 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया के विचोला में 12 दिन से बिजली गुल

,मुजरिया के विचोला में 12 दिन से बिजली गुल

मुजरिया क्षेत्र के ग्राम विचोला टप्पा जामनी में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 12 दिन से बिजली खराब चल रही है संबंधित अधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं पूरा मामला विधुत उप केंद्र मुजरिया से अलीगंज फीडर के अनर्गत आने वाला गांव का है

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हुआ

पूरे गांव में अंधेरा छाया रहता है बच्चे मोमबत्ती जलाकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं

ग्रामीणों ने जे ई को कई वार लिखित मे विधुत कनेक्शन धारको ने शिकायत पत्र सामूहिक रूप से दिए लेकिन समस्या अभी बनी हुही इधर यूनिवर्षीटी एवम उप बोर्ड की एग्जाम होने के बाद मे छात्र छात्राओं की पढ़ाई वाधित है व लाइनमैन को फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठाता और सामने जाने पर इधर-उधर के बहाने बनाकर बहला देता है

ग्रामीणों ने बिजली को लेकर किया प्रदर्शन और प्रदर्शन कर्ताओ मे ओमकार सिंह, नन्हे सिंह, रविंद्र, भगवान सिंह आदि शामिल रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस