1:07 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

यातायात के नियम ही हैं जीवन का सुरक्षा कवच : डॉ. नीलोफर खान

डी.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय साहसवान ( बदायूँ ) के राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ एक दिवसीय कैंप का आयोजन कार्य स्थल ग्राम प्रीतम नगला में किया गया। जहाँ स्वयं सेवक व सेविकाओं ने रोड पर खड़े होकर ग्रामीणों को यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. निशान्त असीम ने कहा कि सड़क पर चलने वाले हर मुसाफ़िर को यातायात के नियमों का गंभीरता पूर्वक पालन करना चाहिये। कार चलाने वालों को सीट बेल्ट और दो पहिया मोटर वाहन वालों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिये। मुसाफ़िरों को अपनी साइड में चलते हुये दूसरे मुसाफ़िरों को उचित रास्ता देना चाहिए। यातायात का उत्तम संचालन हम सबका नैतिक उत्तरदायित्व है।

मुख्य वक्ता डॉ. नीलोफ़र खान ने कहा कि सफ़र में उचित नियम व सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना चाहिये। ताकि दुर्घटना होने की स्थित में अधिक नुकसान न हो सके। यातायात नियमों का पालन हर हाल में करना ही चाहिये।

शिविर में अनवर, धनुष पाल, योगिता, गुंजन, खुश्बू, प्रियंका, निक्की, हिरा व पाखी, शारदा, अनिल आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. एम.पी. सिंह, ज्ञानेंद्र कश्यप, विनोद यादव, एन. माहेश्वरी, मेहनाज़ नकवी, हरीश राठौर, दिव्यांश सक्सेना, मोहित भारद्वाज, सुरजन यादव, अंशिका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
संगोष्ठी का संचालन तृप्ति सक्सेना ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस