बदायूं : राजा राम महिला इंटर कालेज की राष्ट्र सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर में तीसरे दिन ग्राम चंद्रोखर गौटिया में स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाली। ग्रामीणों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया और आत्मनिर्भर बनने गुण सिखाए। छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को अक्षर ज्ञान एवं हस्ताक्षर करने सिखाएं।कार्यक्रम अधिकारी कुमारी रिंकी ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि वह एक नहीं दो परिवारों की जिम्मेदारी निभाती है। मुख्य अतिथि अतिथि रचना मिश्रा और कुमारी अदिति सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या डा.अनीता कुमारी ने स्वयं सेविकाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी रिंकी के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शाम को गोष्ठी में अंजुम सहर, ज्योति सागर, नाजनीन बेगम, मणि पांडेय, गीता सागर, चित्रा कुमारी आदि मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
