आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में उसावा नगर के ऑस्कर पब्लिक हाई स्कूल के प्रांगण में खेलो भारत नगर खेल कुंभ 2025 का आयोजन किया गया। नगर खेल कुंभ में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उसावा नगर इकाई ने प्रांगण में पधारे अतिथियों से विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के बड़े भाई डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, नगर पंचायत उसावा के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता,प्रवासी कार्यकर्ता अरुण पांडे, जिला प्रमुख सत्यम जी, विभाग संगठन मंत्री विवेक जादौन,जिला महामंत्री युवा मोर्चा दिग्गज गुप्ता, भोले सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार राठौर, कार्यक्रम के संयोजक अनेक पाल यादव,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर मंत्री उसावा यश गुप्ता,नगर अध्यक्ष शिवम गौड़ ,एवं अर्जुन, दक्ष ,कारण, पारस ,निखिल, दीप ,शुभम, पीयूष ,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोटर – ऋषभ गुप्ता
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
