।*********उझानी बदांयू 20 जनवरी 2025। सर्दियां शुरू होते ही नगर में चोरों ने दस्तक दे दी है। बीती रात कछला रोड पर शील किराना स्टोर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। मंहगी केसर, हींग व 9 हजार की नकदी सहित 60 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोपी है। नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता की कछला रोड पर शील किराना स्टोर के नाम से दुकान है बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे से आकर कांउटर के लांक तोडकर उसमें रखे तीन केसर के पैकेट व एक किलो हींग का डिब्बा व लगभग 9 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी रात चलने वाले रोड पर चोर अपना काम कर निकल गये। जबकि चंद कदम की दूरी पर घंटाघर चोराहे पर पुलिस की पिकेट रहती है। पीड़ित प्रमोद गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोप कार्रवाई की मांग की है।——————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

