10:25 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं: प्रधान कुंवरपाल कश्यप के नेतृत्व में प्रधानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

म्याऊं: ब्लॉक म्याऊं के प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष के साथ प्रधानों ने दातागंज विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। म्याऊं ग्राम पंचायत के प्रधान कुंवरपाल कश्यप प्रधान संगठन के म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष है। शनिवार दोपहर लगभग दर्जन भर से अधिक प्रधानों के साथ म्याऊं प्रधान दातागंज पहुंचे। जहां प्रधान संगठन के म्याऊं अध्यक्ष कुंवरपाल कश्यप ने अपने लैटर पैड पर कुछ मांगो को लेकर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया एवं एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री महावीर सिंह, जिला सचिव नंदू सिंह प्रधान, नेत्रपाल सिंह प्रधान, प्रधान खालिद खान सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस