5:07 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

सपा सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबर को पिता ने बताया बकवास

।* अलीगढ़ निवासी स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरों को तूफानी सरोज ने फेक व बकवास बताया है। कहा कि कोरी अफवाह है।
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के रोका की खबर वायरल होते ही दोनों को बधाईयां मिलने लगीं। इन दोनों की जल्द शादी की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसी कोई बात नहीं है।

बता दें कि भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। जाैनपुर के मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था।

तूफानी सरोज सपा के विधायक व प्रिया सरोज के पिता हैं उन्होंने इन सभी खबरों को अब खारिज कर दिया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.