4:50 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी दहेज में बीस लाख व फार्च्यून कार की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला,चार पर प्राथमिकी दर्ज

उझानी बदांयू 15 जनवरी। नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी की पुत्री ने अपने इंजीनियर पति सास, ससुर व ननद पर दहेज में बीस लाख रुपए व फार्च्यूनर कार की मांग का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीलम शर्मा पत्नी मुकुल इंजीनियर ने कोतवाली में दर्ज कराऐ मुकदमे में लिखा है कि उसकी शादी 15-11-2021 में सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी मुकुल कुमार जो नोयडा में इंजीनियर हैं, ससुर मदन पाल,सास सुमन लता,ननद सारिका पत्नी हर्षवर्धन पर दहेज में बीस लाख रुपए व फार्च्यूनर कार की मांग को लेकर मार-पीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि उसके पति के नोयडा में दूसरी महिला से संबंध है।

विज्ञापन एक्सप्रेस