12:00 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मुख्य चोराहे पर गोवर्धन महाराज सेवा समिति ने आयोजित किया भंडारा

,।*****/***। समिति के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का किया स्वागत————————————- उझानी बदांयू 14 जनवरी 2024। नगर के मुख्य घंटाघर चोराहे पर मकर-संक्रांति पर्व पर आज गोवर्धन महाराज सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। गोवर्धन महाराज सेवासमिति के पदाधिकारियों संग केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया । इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, हर्षवर्धन राजपूत का पटका पहना कर स्वागत किया गया। सुबह से देर शाम तक चलने वाले भंडारे में हजारों महिला पुरुषों ने पूड़ी, सब्जी के साथ खिचड़ी, लड्डू, चटनी के साथ भंडारे में गोवर्धन महाराज की जय-जयकार करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजन समिति के विश्वनाथ माहौर, पूर्व नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, किशन चंद्र शर्मा,मोहित शर्मा, राजीव गोयल,पवन वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना,सुमन संघर्षी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.