3:56 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

सिरासौल में लगा कैंप, 40 ने कराया ओटीएस पंजीकरण

सिरासौल में लगा कैंप, 40 ने कराया ओटीएस पंजीकरण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल में पंचायत भवन के निकट लगे बिजली विभाग द्वारा सोमवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गांव समेत क्षेत्र के 40 लोगों ने यहां पंहुच कर ओटीएस योजना में अपना पंजीकरण कराया। साथ ही विभाग ने करीब सात लाख रूपए की बकाया धनराशि को भी जमा कराया। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विगत 15 दिसंबर से बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को चालू किया है। जिसमें पंजीकरण कराने वाले किसानों व एक किलोवाट तक के भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में विशेष छूट दी जा रही है। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल, देवकीनन्दन, तेजपाल सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस