कछला बदायूं 13 जनवरी।
कछला गंगा के भागीरथ घाट पर पौष माह की पूर्णिमा पर हजारो श्रृद्धालुओं ने गंगा-स्नान किया। हर हर गंगे के जयकारों के साथ महिलाओ ने भजन-कीर्तन कर पुरोहितों को दान दक्षिणा भी भेंट की। मीना बाजार से महिलाओ ने खरीददारी की बच्चो के साथ झूलो का आनंद लिया । राज्यस्थान मध्य प्रदेश ग्वालियर भिण्ड भरतपुर जयपुर कायमगंज फिरोजाबाद शिकोहाबाद बदायू दातागंज उसैहत उझानी पीलीभीत बरेली आदि के श्रृद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला जारी रहा नगर पंचायत कर्मचारी घाट पर सफाई को मौजूद रहे ।कछला चौकी इंचार्ज योगराज सिंह पुलिस बल के साथ चोर उच्चकों पर नजर बनाए रहे। संजय कश्यप कछला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
