1:42 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदांयू अपार आईडी से परीक्षार्थियों को केंद्र में मिलेगा प्रवेश

।*****

बदांयू 10 जनवरी।यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर इस बार काफी बदलाव देखा जा रहा है। परीक्षा के लिए शेड्यूल निर्धारित हो चुका है। फरवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा निपटने के बाद मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार प्रवेशपत्र के साथ परीक्षार्थियों को अपार आईडी या पैन भी दिखाना होगा। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बनाए गये केंद्रो में 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं लेकिन अभी प्रवेशपत्र जारी नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रवेशपत्र जारी हो सकते हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेशपत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा, जहां से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी, उन्हें प्रवेशपत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरा है।

वहीं, इस बार सिर्फ प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थी कक्ष में नहीं दाखिल हो सकेंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी दिखानी होगी। यदि बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड लेकर जाना होगा।——————— सोम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस