7:33 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

सिध्दपुर चित्रसैन में लगा कैंप, 15 ने कराया ओटीएस

सिध्दपुर चित्रसैन में लगा कैंप, 15 ने कराया ओटीएस

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिध्दपुर चित्रसैन गांव में शुक्रवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गांव के कुल 10 लोगों ने यहां पंहुच कर ओटीएस में अपना पंजीकरण कराया। इसके अलावा नगर के बिजलीघर पर पांच लोगों ने ओटीएस कराया। इसके अलावा विभाग ने करीब दो लाख रूपए की बकाया धनराशि भी वसूल कर जमा कराया है। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने वाले किसानों व एक किलोवाट तक के भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। योजना का दूसरा चरण शुरु हो चुका है। इसका लाभ उठाने के लिए लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, आकाश बाबू, विजय कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस