2:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर की बालाजी महाराज जी की पूजा

भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर की बालाजी महाराज जी की पूजा

बिल्सी। शनिवार को नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में बालाजी महाराज पर विशेष चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ऋतिक देवल, प्रांजल देवल, सौरभ देवल, मंजीत कुमार, मयंक गुप्ता, गिरीश यादव, राहुल शर्मा निशान्त देवल, बंटी शर्मा,समेत कई भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में पंडित संजय शर्मा द्वारा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.