2:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

27 मई को आईटीआई बदायूँ में होगा कैंपस प्लेसमेंट

बदायूँ: 24 मई। प्रधानाचार्य आईटीआई एस0के0 वार्ष्णेय ने बताया कि 27 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड गाजियाबाद कंपनी के प्लेसमेंट पार्टनर क्यूएस कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे, जिसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, प्लंबर, मैकेनिक डीजल इंजन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, शीट मेटल, वायरमैन, आरएसी, पीपीओ आदि व्यवसाय के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि व्यवसाय के अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो वह अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर बदायूं में प्रातः 09ः00 बजे उपस्थित हों। इस संबंध में कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.