8:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

27 जन तक चिकित्सा सहायता हेतु आवेदन करें साहित्यकार

बदायूँ: 28 मई। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त साहित्यकारों को जिनकी समस्त स्रोतों से वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। वह अधिकतम पचास हजार रुपये तक की अनावर्तक चिकित्सा आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु संस्थान में अपना प्रार्थना पत्र अन्तिम तिथि 27 जून 2025 तक जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण-पत्र, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इस योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में अथवा संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.