4:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

25 अक्टूबर को गुरु चरन यात्रा पवित्र जोड़ा साहिब की ऐतिहासिक यात्रा का आगमन

बदायूँ :- गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं खालसा की माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब को लेकर गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, दिल्ली से तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के लिए 23 अक्टूबर को ऐतिहासिक गुरु चरन यात्रा रवाना होगी।

यह पवित्र यात्रा 25 अक्टूबर को जनपद बदायूँ पहुंचेगी, जिसके आगमन पर सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालु और समाज के विभिन्न वर्ग यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और इसे एक अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर के रूप में मनाया जाएगा।

इसकी तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूँ में भव्य योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, पंजाबी समाज समिति अध्यक्ष सुनील नारंग, राजेश डिंगड़ा, हरीश चंद्र,सुरेंद्र पाल एवं पंजाबी समाज व सिख समाज के सम्मानित बंधुजन उपस्थित रहे।

बैठक में यात्रा के स्वागत, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की व्यवस्था, जलपान और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने यह सुनिश्चित किया कि यात्रा का आगमन सभी समाज के लिए एक दिव्य और यादगार अवसर बने।

जनपद के कोने-कोने से श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.