3:03 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

15 जुलाई तक कारीगर, शिल्पकार एवं पाक कला विशेषज्ञ प्रदर्शनी हेतु करें आवेदन

बदायूँ: 01 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय,(भारत सरकार) द्वारा 25 अगस्त से 4 सितम्बर 2025 तक कोच्चि(केरल) में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से 5वें लोकसंवर्धन पर्व का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में सम्पूर्ण भारत से कारीगारों अथवा शिल्पकारों और पाक कला विशेषज्ञों(रसोईयों) को अपने प्रदर्शन अथवा व्यंजन के लिये आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा आयोजित उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभाग किये जाने हेतु इच्छुक कारीगारों अथवा शिल्पकारों और पाक विशेषज्ञों द्वारा ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या-86 कलैक्ट्रेट बदायॅूं से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन-पत्र(हिन्दी अथवा अंग्रेज़ी में) प्राप्त कर उसको भरकर 15 जुलाई 2025 तक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के पते पर पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट द्वारा प्रेषित करना होगा। निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्धारित यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता इत्यादि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा प्रदान किया जायेगा।
—–

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.