2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में एपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

।

उझानी बदांयू 20 जनवरी।

आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनकी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करना है। इसके माध्यम से छात्रों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। परीक्षा में कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के 169 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। कक्षा 1 से 10 तक गणित, साइंस, अंग्रेजी, जनरल नॉलेज और लॉजिकल रीजनिंग पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न थे।कक्षा 11, 12 के लिए पीसीएम, पीसीबी गणित के साथ कॉमर्स, ह्यूमेनिटीज से संबंधित विषय थे। हर प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र व असेसमेंट रिपोर्ट मिलेगा। टॉप 3 विजेताओं को शानदार इनाम का भी प्रावधान है, जिसमें रीजनल टॉपर्स – प्रथम, द्वितीय, तृतीय; डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स – प्रथम, द्वितीय, तृतीय; व नेशनल टॉपर्स स्टूडेंट्स को क्रमशः लैपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन मिलेंगे।
कार्यक्रम की संयोजिका रिद्धिमा थरेजा रही। अन्य सहयोगी,भानु प्रताप सिंह, मयंक शर्मा, गौरव शर्मा, श्रीमती नूपुर अग्रवाल, श्रीमती शिखा अनेजा और अंकित यादव रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.